दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों से व्यापारी परेशान, CTI ने की नवरात्रि से दिवाली तक रोक लगाने की मांग

CTI ने PM को लेटर लिखा है. इसमें नवरात्रि से दिवाली तक प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में बड़े धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है. CTI का दावा है कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली के बाजारों में कारोबार सामान्य स्तर के मुकाबले घटकर करीब 30% रह गया है.

Advertisement
दिल्ली में नवरात्रि से दीवाली तक प्रोटेस्ट पर रोक लगाने की मांग CTI ने की है. (Photo: PTI) दिल्ली में नवरात्रि से दीवाली तक प्रोटेस्ट पर रोक लगाने की मांग CTI ने की है. (Photo: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों और मेट्रो सेवाओं में रुकावट को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है. त्योहारों के सीजन से पहले बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने का हवाला देते हुए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने केंद्र सरकार से बड़े प्रदर्शनों के लिए नई गाइडलाइंस बनाने की मांग की है.

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने नवरात्रि से दिवाली तक दिल्ली के प्रमुख बाजारों और व्यस्त इलाकों में बड़े धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की अपील की है. संगठन का कहना है कि प्रदर्शनों, ट्रैफिक जाम और मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से ग्राहकों को बाजारों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है.

Advertisement

नवरात्रि से दिवाली तक रोक लगाने की मांग

CTI का कहना है कि, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि और रामलीलाओं का आयोजन शुरू होना है. इसके बाद दिवाली तक त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा. यह दिल्ली के व्यापारियों के लिए साल का अहम कारोबारी समय है. त्योहारी सीजन में कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान की खरीदारी बढ़ जाती है. दिल्ली के बाजारों में स्थानीय ग्राहकों के अलावा आसपास के शहरों और दूसरे राज्यों से भी लोग खरीदारी के लिए आते हैं.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कांग्रेस के धरने के बीच 5000 लोगों की ट्रेन छूटी

CTI का कहना है कि प्रमुख बाजारों के आसपास प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम और मेट्रो सेवाओं में रुकावट जारी रही तो व्यापार पर असर पड़ सकता है. इसी वजह से संगठन ने नवरात्रि से दिवाली तक जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और लुटियंस दिल्ली जैसे इलाकों में बड़े प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की है.

Advertisement

तीन दिन में कारोबार 70% घटने का दावा

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल और संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में दिल्ली के बाजारों में कारोबार सामान्य स्तर के मुकाबले घटकर करीब 30% रह गया है. यानी संगठन ने कारोबार में लगभग 70% गिरावट का दावा किया है.

CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा का कहना है कि दिल्ली के बाहर से रोज खरीदारी के लिए आने वाले 2 से 3 लाख लोगों की संख्या घटकर 40 से 50 हजार रह गई है. संगठन ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के स्थानीय ग्राहकों की बाजारों में आवाजाही में 50% से ज्यादा गिरावट आई है. CTI का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों के बार-बार बंद होने और जंतर-मंतर, संसद मार्ग व कनॉट प्लेस के आसपास ट्रैफिक जाम से ग्राहकों को परेशानी हो रही है. 

यह भी पढ़ें: एक मंच पर अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी और प्रकाश राज... कहा- CEC दें इस्तीफा, बंद हो SIR

1000 से ज्यादा लोगों के प्रदर्शन पर सीमा तय करने का प्रस्ताव

CTI ने बड़े धरने-प्रदर्शनों के लिए लोगों की संख्या की सीमा तय करने की मांग भी की है. संगठन चाहता है कि जंतर-मंतर और प्रमुख सरकारी व व्यावसायिक इलाकों में 1000 से अधिक लोगों के प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए. इसके अलावा CTI ने बाहरी दिल्ली में स्थायी प्रोटेस्ट जोन बनाने का प्रस्ताव दिया है. संगठन ने बुराड़ी या रामलीला मैदान जैसी जगह पर प्रदर्शन के लिए स्थायी स्थान तय करने की मांग की है.

Advertisement

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि संगठन लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करता है. हालांकि, उनका कहना है कि त्योहारों से ठीक पहले दिल्ली के प्रमुख इलाकों में बड़े प्रदर्शनों से व्यापारियों को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 'अभिजीत दिपके, केजरीवाल की कठपुतली', बयान पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

CTI ने कहा कि, दिल्ली में करीब 15 लाख व्यापारियों के त्योहारी कारोबार पर इसका असर पड़ सकता है. संगठन ने सरकार से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बाजारों तक लोगों की पहुंच आसान बनाए रखने के लिए प्रदर्शन से जुड़ी स्पष्ट गाइडलाइंस बनाई जाएं. फिलहाल CTI ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखी हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »