सत्येंद्र जैन से 12 घंटे तक हुई पूछताछ, PWD की क्रिएटिव टीम को लेकर तलाशी

मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर रेड की है.

Advertisement
सत्येंद्र जैन (File) सत्येंद्र जैन (File)

पंकज जैन / जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर मुसीबत में हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राजधानी में उनके आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की है. सीबीआई ने सत्येंद्र जैन से करीब 12 घंटे पूछताछ की. देर शाम सीबीआई की टीम सत्येंद्र जैन के घर से निकली और उसके ठीक सत्येंद्र जैन भी निकले.

मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वयं ट्वीट कर छापेमारी की जानकारी भी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर रेड की है.

Advertisement

सत्येंद्र जैन के ट्वीट के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सत्येंद्र जैन के घर सुबह-सुबह सीबीआई की रेड चल रही है. आरोप है कि उन्होंने स्कूल, आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लीं.'

सिसोदिया ने अपने ट्वीट में ये भी दावा किया कि पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते-जाते CBI को ये मामला सौंपा था. जबकि जंग की एक अन्य शिकायत को दो दिन पहले सीबीआई बंद कर चुकी है.

ने भी तुरंत इस पर ट्वीट किया. उन्होंने इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. केजरीवाल ने लिखा कि पीएम मोदी क्या चाहते हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »