दिल्ली में बिजली की कमी की आशंका, केजरीवाल ने लिखी पीएम को चिट्ठी

जल्द ही इन पावर संयंत्रों में कोयले नहीं पहुंचाए गए तो आने वाले दिनों में पूरे राजधानी क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. इस समस्या को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल

मोनिका गुप्ता / आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आने वाले दिनों में बिजली की समस्या खड़ी हो सकती है. दिल्ली और एनसीआर के कोयले से बिजली पैदा करने वाले पावर प्लांट दादरी, बदरपुर और झज्जर में कोयले की भारी कमी हो गई है.

जल्द ही इन पावर संयंत्रों में कोयले नहीं पहुंचाए गए तो आने वाले दिनों में पूरे राजधानी क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. इस समस्या को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Advertisement

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

केजरीवाल का कहना है कि रेलवे द्वारा कोयला खदानों से इन संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने के लिए पर्याप्त वैगन की व्यवस्था न की वजह से ही कोयले की कमी की समस्या खड़ी हुई है. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को खत लिखकर आग्रह किया है कि वह रेलवे को जरूरी निर्देश दें. ताकि रेलवे पर्याप्त मात्रा में कोयले की ढुलाई के लिए वैगन की व्यवस्था करे.

प्रधानमंत्री को लिखे गए अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में की मांग 6200 मेगावाट तक पहुंच चुकी है. गर्मी की भीषण तीव्रता को देखते हुए यह मांग अकेले दिल्ली में 7000 मेगावाट तक जा सकती है. केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि अगर जल्दी ही इन संयंत्रों तक कोयला नहीं पहुंचाया गया तो दिल्ली में बिजली की भारी कटौती हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »