दिल्ली-NCR में सुहाना हुआ मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी और हीटवेव से राहत मिली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29 जून से 1 जुलाई और 5 जुलाई को छिटपुट बारिश की संभावना जताई थी. बारिश के साथ बिजली भी चमकी, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया है.

Advertisement
दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. (Photo- ITGD) दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. सोमवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही अनुमान जताया था कि गरज के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी में बताया था कि 29 जून से 1 जुलाई के बीच और फिर 5 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होगी. हालांकि, 29-30 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई. इसके साथ ही बिजली भी चमकी. मौसम के करवट बदलते ही दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है.

Advertisement

दिल्लीवालों के लिए काफी गर्म रही सोमवार की सुबह

इससे पहले, रविवार की तरह ही सोमवार की सुबह भी दिल्लीवालों के लिए काफी गर्म रही. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था. पिछले दो सालों में जून के महीने में ये दूसरी सबसे गर्म सुबह दर्ज की गई. इससे पहले 14 जून 2024 को न्यूनतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

मौसम विभाग ने दिन के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था. सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई थी.

यह भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बारिश से नहीं राहत! इन राज्यों में 2 जुलाई तक IMD का अलर्ट, मौसम पर आया ये अपडेट

Advertisement

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट, पटना-अयोध्या में भी बारिश

IMD ने सोमवार को मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. मुंबई में सोमवार और बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को भी कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा बिहार के पटना, यूपाी के अयोध्या और शिमला में भी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »