जारी रहेगा दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर

मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की आशंका काफी ज्यादा है. इसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि यहां पर कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी 100 मीटर से 50 मीटर के बीच बनी रहेगी.

Advertisement
जारी रहेगा कोहरे का कहर जारी रहेगा कोहरे का कहर

सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 07 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी जारी की है. जानकारों के मुताबिक मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के चलते दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में नमी की भारी मात्रा मौजूद है और हवाओँ की रफ्तार थमी हुई है. ऐसी स्थिति में तापमान भी नीचे बना हुआ हैं. इसके चलते दिल्ली एनसीआर और यूपी के ज्यादातर इलाकों में घने कोहरे की चादर 8 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक फैली रहने की संभावना है.

Advertisement

मौसम विभाग के डायरेक्टर कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में अगले तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की आशंका काफी ज्यादा है. इसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि यहां पर कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी 100 मीटर से 50 मीटर के बीच बनी रहेगी.

यूपी में भी कोहरे का कहर
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर पिछले दो दिनों से काफी घना हो चला है. पूरा का पूरा उत्तर प्रदेश चाहे पूर्वी उत्तर प्रदेश हो पश्चिमी उत्तर प्रदेश हर जगह शाम होते ही कोहरे की चादर घनी होनी शुरू हो जाती है और रात में घने कोहरे के आगोश में वातावरण आ जाता है और अगले दिन दोपहर होते होते कोहरे की चादर छाई रहती है. उत्तर प्रदेश में कोहरे के घना होने के पीछे यहां पर बना एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बताया जा रहा है और इसी के साथ बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन इस पूरे इलाकों में नम हवाओं की आमद बनाए हुए है. इन सबके चलते उत्तर प्रदेश के ऊपर छाया कोहरा 10 दिसंबर तक इसी तरह से घना बने रहने की पूरी संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में है डिप्रेशन

Advertisement

मौसम विभाग के एडीजी एम महापात्र के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बना हुआ है. इसकी वजह से अंडमान निकोबार में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश का सिलसिला बना हुआ है. ऐसा अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में ये वेदर सिस्टम डीप डिप्रेशन बनकर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. इस वेदर सिस्टम का असर उत्तर भारत तक देखा जा रहा है. इसकी वजह से उत्तर और पूर्वी भारत के तमाम इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की पूरी आशंका है.

दरअसल पिछले 24 घंटों में घने कोहरे ने पंजाब से लेकर तक अपने पांव पसार लिए हैं. पंजाब के अमृतसर और पटियाला में विजिबिलिटी 25 मीटर से नीचे गिरकर जीरो लेवल पर जा पहुंची. नई दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर विजिबिलिटी 25 मीटर से नीचे गिर गई. उत्तर प्रदेश में बहराइच, आगरा और बरेली में घने कोहरे के चलते बिजिबिलिटी गिरकर 25 मीटर तक पहुंच गई. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, झांसी, मेरठ और वाराणसी में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी गिरकर 50 मीटर के नीचे आ गई. बिहार में पूर्णिया, गया, भागलपुर में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर के नीचे जा पहुंची. त्रिपुरा में अगरतला में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर के नीचे जा पहुंची.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »