दिल्ली: महिंद्रा पार्क में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, हमलावर फरार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क में सोमवार रात 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर था, तभी 4–5 हमलावरों ने उसे रोककर हमला किया. गंभीर रूप से घायल लड़के को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Advertisement
दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या. (Photo: Representational ) दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क इलाके में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां 17 साल के एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार यह वारदात रात करीब 8 बजे उस समय हुई जब पीड़ित अपने पिता की मोटरसाइकिल पर अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर निकला था.

गाड़ी से रुकवाकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक इलाके में पहले से घात लगाकर बैठे चार से पांच हमलावरों के एक समूह ने लड़के को रास्ते में रोका और उस पर अचानक हमला कर दिया. हमले के दौरान आरोपियों ने उस पर कई बार चाकू से वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पीड़ित ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और लगातार उस पर हमला करते रहे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि कुछ दूरी तक भागने के बाद लड़का गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे निजी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना सुनियोजित प्रतीत होती है, क्योंकि हमलावर पहले से मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पीड़ित को निशाना बनाकर हमला किया.

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement