दिल्ली: महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर 14 फायर ब्रिगेड

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में शनिवार रात मोबाइल चार्जर के गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisement
महिपालपुर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी है. (Photo: Screengrab) महिपालपुर में तीन मंजिला इमारत में आग लगी है. (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके महिपालपुर की एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. ये आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक मोबाइल चार्जर के गोदाम में लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. 

शनिवार रात को वसंत कुंज इलाके के महिपालपुर की गली नंबर 12 स्थित एक मोबाइल गोदाम से आग की लपटें उठती देखी गईं. दिल्ली फायर सर्विस को रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच इस आग को लेकर इमरजेंसी कॉल मिली थी. 

Advertisement

सूचना मिलते ही विभाग ने बिना कोई वक्त गंवाए शुरुआती तौर पर 5 दमकल वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था. दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.

मौके पर मौजूद दमकल की 14 गाड़ियां

आग की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए इसे पहले 'मेक 4' और फिर 'मेक 6' कैटेगरी में डाल दिया. इसका मतलब ये था कि मौके पर और ज्यादा संसाधनों की जरूरत थी. इसके बाद तुरंत और गाड़ियां भेजी गईं. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कुल मिलाकर 14 दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया है. 

इमारत में लगी आग का वीडियो भी सामने आया जिसमें आसमान में दूर-दूर तक आग की लपटें देखने को मिल रही हैं.


अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का अभियान लगातार जारी था. राहत की बात ये है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने या किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इमारत के भीतर कितने लोग थे और कितना नुकसान हुआ है, खबर लिखे जाने तक इसकी पूरी डिटेल का खुलासा भी नहीं हो सका है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दर्द से राहत देने वाली मशीन बन गई मौत की वजह, थेरेपी मैट में लगी आग, 90 साल के बुजुर्ग की गई जान

आग लगने की असली वजह क्या थी, इसका पता भी अभी नहीं चल सका है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »