दिल्ली: रोहिणी के अमेजन स्टोर में भी लगी आग, कीर्तिनगर में बच्चे समेत तीन की मौत

दिल्ली के रोहिणी स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. तड़के हुई इस घटना के दौरान अमेजन स्टोर में 6 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Advertisement
रोहिणी के अमेजन स्टोर में लगी आग रोहिणी के अमेजन स्टोर में लगी आग

अरविंद ओझा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST
  • अमेजन स्टोर से 6 लोगों को किया गया रेस्क्यू
  • कीर्तिनगर के एक दुकान में लगी आग, 3 की मौत

दिल्ली के रोहिणी स्थित अमेजन स्टोर में शुक्रवार सुबह आग लग गई. तड़के हुई इस घटना के दौरान अमेजन स्टोर में 6 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इसमें से 5 की हालत ठीक है, जबकि एक महिला को चोट आई है, उसे आंबेडकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है. आग पर काबू पाने की कोशिस की जा रही है. 

Advertisement

दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर रोहिणी के सेक्टर-6 स्थित अमेजन स्टोर में आग लगने की सूचना मिली. मौके पर 4 दमकल गाड़ियां पहुंच गई. आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अमेजन स्टोर में लगी है. 5 फ्लोर की इस बिल्डिंग की बालकानी के रास्ते 6 लोगों को बाहर निकाल लिया गया.

दमकल विभाग के मुताबिक, आग बुझाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस का एक कर्मचारी सुनील भी घायल हो गया है. उसके पैर में चोट आई है, उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक महिला भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भेजा गया है.

कीर्तिनगर में भी लगी आग, तीन लोगों की मौत
रोहिणी के अलावा गुरुवार देर रात कीर्तिनगर में आग लग गई. दमकल विभाग के मुताबिक, फर्नीचर ब्लॉक स्थित कबाड़ की दुकान में आग लग गई थी. दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इस दौरान 23 साल का युवक और 8 साल का बच्चा झुलस गए. इसके अलावा एक और लाश मिली है.

Advertisement

14 जनवरी की रात करीब 11 बजे पुलिस और फायर विभाग को कॉल मिली कि कीर्ति नगर के कमला नेहरू कैम्प में एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई. कबाड़ की दुकान में ही काम करने वाला मोनू अपने परिवार के साथ रहता था. पुलिस और फायर विभाग ने तुरंत मोनू के पूरे परिवार को बाहर निकाला.

रात के वक़्त जब आग पूरी तरह से बुझ गई और फायर कर्मी अंदर गए तो देखा कि अंदर पूरी तरह से जले हुए 2 शव पड़े है, पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक 10 साल का बच्चा और एक 20 साल का लड़का है. दुकान के पीछे के नाले से एक और युवक की लाश बरामद हुई. पुलिस को अंदेशा है कि आग से बचने के लिए युवक निकला और नाले में गिर गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »