दिल्ली हाई कोर्ट ने किया 138 जजों का तबादला, NEET मामलों की सुनवाई कर रहे जज का भी ट्रांसफर

दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल अदालतों में 138 जजों का तबादला कर दिया है. NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के जज को NIA स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है. NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनी स्पेशल कोर्ट का प्रभार अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता को सौंपा गया है.

Advertisement
दिल्ली की निचली अदालतों के 138 जजों का ट्रांसफर हुआ. (File Photo) दिल्ली की निचली अदालतों के 138 जजों का ट्रांसफर हुआ. (File Photo)

अनीषा माथुर / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:37 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (DHJS) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेश के तहत दिल्ली की कई निचली अदालतों में तैनात कुल 138 जजों का तबादला किया गया है.

इस फेरबदल के तहत NEET-UG मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के जज को NIA स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. इसके साथ ही, NEET पेपर लीक से जुड़े मुकदमों की सुनवाई के लिए बनी स्पेशल कोर्ट का प्रभार अब विशेष CBI जज अजय गुप्ता को सौंपा गया है.

Advertisement

अजय गुप्ता अब NEET पेपर लीक मामलों की समर्पित अदालत में सुनवाई की कमान संभालेंगे. आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित जजों को जल्द से जल्द अपने नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 नए जज नियुक्त

बता दें कि हाल के सालों में किए गए इस सबसे बड़े तबादले का असल मकसद स्पेशल कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई को रफ्तार देना है. साथ ही, न्यायिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करके व्यवस्था को बेहतर बनाना है. राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम बदलाव के रूप में 13 नए जज नियुक्त हुए हैं. भ्रष्टाचार निरोध और संवेदनशील मामलों के लिए राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट में 13 नए जजों की बहाली की गई है.

दूसरे गंभीर मामलों की सुनवाई के सिलसिले में ये जज UAPA, NIA, NDPS और मकोका जैसे मामलों की सुनवाई करेंगेअन्य जिला अदालतों में स्थित विशेष NIA कोर्ट से 6 जजों का तबादला राउज एवेन्यू स्थित नए स्पेशल एक्सक्लूसिव एनआईए कोर्ट में किया गया है. ये जज 4 अगस्त से कार्य शुरू करेंगे. मकोका और एनडीपीएस कोर्ट को अब कई जिलों से शिफ्ट कर राउज एवेन्यू में स्थापित किया गया है. जबकि एनआईए कोर्ट पटियाला हाउस से यहां स्थानांतरित हुए हैं.

Advertisement

अनु ग्रोवर बालिगा का भी तबादला

पेपर लीक मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में विशेष जज अजय गुप्ता करेंगे. अब तक यहां विशेष जज अनु ग्रोवर बालिगा सुन रही थीं. राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बने नए स्पेशल एक्सक्लूसिव एनआईए कोर्ट में 6 प्रमुख जजों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. जज अनु ग्रोवर बालीगा, विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, अमित बंसल, किरण बंसल, पुलस्त्य परमाचल भी एनआईए कोर्ट में विशेष मामले सुनेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »