दिल्ली में भाऊ गैंग के दो शूटरों का एनकाउंटर, मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश में शामिल आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बक्करवाला इलाके में भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश में शामिल थे.

Advertisement
दिल्ली में एनकाउंटर के बाद भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार. (photo: ITG) दिल्ली में एनकाउंटर के बाद भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार. (photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बक्करवाला इलाके में मुठभेड़ के दौरान भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी एक मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश में शामिल थे.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को बक्करवाला इलाके में भाऊ गैंग के दो कथित शूटरों के मौजूद होने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-8 और हरियाणा की सीआईए-2 रोहतक की सयुंक्त टीम ने मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई. इसके बाद दोनों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समीर निवासी रिठाल फोगाट और कुश पुत्र राजवीर निवासी धुभाना के रूप में हुई है जो हाल ही में विजय नगर रोहतक में रह रहा था.

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी एक मशहूर डॉक्टर की हत्या की साजिश में शामिल थे. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »