कल दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

दिल्ली में रविवार को दिल्ली हाफ मैराथन के चलते सुबह 4.45 बजे से 11 बजे तक कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. करीब 40,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. 21 किलोमीटर की रेस के रूट पर कई प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

Advertisement
दिल्ली हाफ मैराथन के चलते 4.45 बजे से 11 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध (File photo) दिल्ली हाफ मैराथन के चलते 4.45 बजे से 11 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध (File photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

दिल्ली में रविवार को करीब 40,000 लोगों के दिल्ली हाफ मैराथन में शामिल होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में छह घंटे से ज्यादा समय तक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये प्रतिबंध सुबह 4.45 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे. रेस की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 5.18 बजे एलीट पुरुष वर्ग के साथ होगी. इसके बाद 5.20 बजे एलीट महिला वर्ग और 5.30 बजे एमेच्योर रनर्स, ओपन वेव 1-4 और पुलिस कप की शुरुआत होगी.

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, प्रतिभागियों की आवाजाही और उनकी संख्या के आधार पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. रूट के अलग-अलग जंक्शन पर क्रॉस-ट्रैफिक को जगह और मौजूदा स्थिति के आधार पर अनुमति दी जाएगी.

21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का रूट भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, सफदरजंग मकबरे के पास श्री अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हेक्सागन, कर्तव्य पथ और रफी अहमद किदवई मार्ग समेत कई हिस्सों से होकर गुजरेगा. रूट सेवा तीर्थ सर्किल, मौलाना आजाद रोड और मान सिंह रोड जंक्शन से होकर भी गुजरेगा. इसके बाद रफी अहमद किदवई मार्ग, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट हेक्सागन, सी-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड और लोधी रोड से होते हुए स्टेडियम वापस पहुंचेगा.

प्रमुख जंक्शनों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

Advertisement

कई प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. इनमें अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड, राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मैक्स मूलर मार्ग, मथुरा रोड-भैरों रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, मान सिंह रोड राउंडअबाउट और जनपथ-मौलाना आजाद रोड जंक्शन शामिल हैं.

इसके अलावा कोटला रेड लाइट, सेवा नगर रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट, क्यू-प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद राउंडअबाउट, गुरुद्वारा रकाबगंज राउंडअबाउट, गोल डाकखाना राउंडअबाउट, संसद मार्ग-आउटर सर्किल जंक्शन, विंडसर प्लेस राउंडअबाउट और तिलक मार्ग-सी-हेक्सागन पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

अन्य रन भी अलग-अलग समय पर होंगी

चैंपियंस विद डिसेबिलिटी और सीनियर सिटीजन रन करीब 2.5 किलोमीटर की होगी, जो सुबह 6.30 बजे शुरू होगी. ओपन 10K सुबह 7.35 बजे, कॉरपोरेट रन सुबह 9 बजे और ग्रेट दिल्ली रन सुबह 9.05 बजे शुरू होगी.

उत्तर-दक्षिण आवाजाही के लिए यात्रियों को आश्रम चौक और सराय काले खां के रास्ते रिंग रोड का इस्तेमाल करने और आई.पी. फ्लाईओवर व ISBT कश्मीरी गेट की ओर जाने की सलाह दी गई है. धौला कुआं से जाने वाले यात्रियों के लिए सरदार पटेल मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, RML राउंडअबाउट, गोल डाकखाना राउंडअबाउट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल, मिंटो रोड और जवाहरलाल नेहरू मार्ग का रास्ता सुझाया गया है.

Advertisement

पूर्व-पश्चिम आवाजाही के लिए DND फ्लाईओवर, सन डायल, बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग, AIIMS चौक, रिंग रोड, धौला कुआं और ब्रार स्क्वायर होते हुए नारायणा फ्लाईओवर जाने की सलाह दी गई है. एक अन्य रास्ता विकास मार्ग, ITO चौक, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड, कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल और पंचकुइयां रोड से होकर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »