दिल्ली में गाजीपुर फ्लाईओवर पर हिट एंड रन... गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के SI की दर्दनाक मौत

दिल्ली के गाजीपुर (Ghazipur) इलाके में हिट एंड रन (Hit and run case) का मामला सामने आया है. यहां बाइक से जा रहे गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौत हो गई. 47 वर्षीय प्रदीप आनंद विहार ISBT से एनएच-24 की ओर जा रहे थे. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

Advertisement
गाजीपुर फ्लाईओवर पर हुई घटना. (Photo: AI) गाजीपुर फ्लाईओवर पर हुई घटना. (Photo: AI)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

दिल्ली के गाजीपुर (Ghazipur) इलाके में हिट एंड रन (Hit and run case) का मामला सामने आया है, जिसमें गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौत हो गई. प्रदीप कुमार के निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस टीम आरोपी वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 जनवरी 2025 की रात करीब 10:35 बजे हुई. पुलिस को तेलको टी-पॉइंट फ्लाईओवर रोड नंबर 56 पर हादसे की सूचना मिली थी. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान 47 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई. प्रदीप दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहते थे.

यह भी पढ़ें: स्कूटी और बाइक को उड़ाता चला गया कार सवार, एक की मौत... बिजनौर में सामने आया हिट एंड रन का खौफनाक Video

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक प्रदीप गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे. घटना के वक्त वह अपनी बाइक से आनंद विहार आईएसबीटी से एनएच-24 की ओर जा रहे थे. रास्ते में तेलको टी-पॉइंट फ्लाईओवर पर उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई. इस हादसे में प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. 

यह हादसा हिट एंड रन का मामला है. घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक पीली नंबर प्लेट का टूटा हुआ टुकड़ा मिला, जिस पर आंशिक नंबर लिखा हुआ है. इसके आधार पर पुलिस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इस घटना को लेकर गाजीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी वाहन चालक को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »