दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर गैंग का भंडाफोड़, APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, मास्टमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की द्वारका डिस्ट्रिक्ट कि साइबर सेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मास्टरमाइंड विजय शर्मा समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़.  (Photo: Representational ) दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़. (Photo: Representational )

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

दिल्ली पुलिस की द्वारका डिस्ट्रिक्ट कि साइबर सेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. साथ ही मास्टरमाइंड विजय शर्मा समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी फर्जी कॉल सेंटर के जरिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने और पिन जनरेशन के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में गैंग से जुड़े कई खुलासे हो सकते हैं. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर के जरिए क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने और पिन जनरेशन के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही थी. इस गैंग में शामिल मास्टरमाइंड समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार ठगों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला था. आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना से हुई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में साइबर ठगी का नया तरीका: बिना OTP और लिंक के खातों से उड़ाए 1 लाख 8 हजार रुपये

APK फाइल भेजकर करते थे ठगी

पूछताछ में पता चला है कि गैंग लोगों के मोबाइल में APK फाइल भेजता था. जैसे ही लोग फाइल पर क्लिक करते थे या डाउनलोडकर करते थे. वैसे ही गैंग के लोग डिटेल्स डिटेक्ट करके लोगों के खाते से पैसे उड़ा देते थे. आरोपियों के पास से 41 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप बरामद बरामद किए गए हैं.

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ अब तक 95 शिकायतें सामने आ चुकी हैं. वहीं, करीब 85 लाख रुपये की ठगी का खुलासा भी हुआ है. गैंग के मास्टरमाइंड विजय शर्मा समेत सभी को दबोच लिया गया है.  फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »