दिल्ली: बिजली बिल पर नहीं बढ़ेगा PPAC का बोझ, इस कंपनी के ग्राहकों को राहत

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. जुलाई में PPAC में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि एक बिजली कंपनी के ग्राहकों को पहले से ज्यादा राहत मिली है.

Advertisement
बिजली रेगुलेटर ने जारी की PPAC की नई दरें.(File Photo: PTI) बिजली रेगुलेटर ने जारी की PPAC की नई दरें.(File Photo: PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. जुलाई 2026 में बिजली बिल पर लगने वाले पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPAC) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. इतना ही नहीं, TPDDL के ग्राहकों को अतिरिक्त राहत मिली है, क्योंकि इस कंपनी का PPAC पहले के मुकाबले घटा दिया गया है. वहीं BRPL और BYPL के उपभोक्ताओं के लिए PPAC पहले जैसा ही रहेगा. इसका मतलब है कि इन दोनों कंपनियों के ग्राहकों पर कोई नया अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.

Advertisement

PPAC यानी Power Purchase Adjustment Cost वह अतिरिक्त शुल्क होता है, जो बिजली वितरण कंपनियां बिजली खरीदने की लागत में बदलाव के आधार पर बिल में जोड़ती या घटाती हैं. अगर PPAC बढ़ता है, तो बिजली बिल भी बढ़ सकता है. वहीं इसमें कमी आने पर उपभोक्ताओं को राहत मिलती है.

TPDDL के ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा

जुलाई 2026 से लागू नई दरों के मुताबिक TPDDL का PPAC 15.99 फीसदी से घटकर 12.21 फीसदी कर दिया गया है. यानी इस कंपनी के उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले कम PPAC देना होगा. वहीं BRPL का PPAC 17.94 फीसदी पर ही बना रहेगा. इसी तरह BYPL का PPAC भी 17.43 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. इन दोनों कंपनियों के उपभोक्ताओं के लिए जुलाई में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Advertisement

दिल्ली में बिजली सप्लाई कौन करता है?

दिल्ली में बिजली की आपूर्ति तीन प्रमुख वितरण कंपनियां करती हैं. TPDDL उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इलाकों में बिजली देती है. BRPL दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में बिजली सप्लाई करती है, जबकि BYPL पूर्व और मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली पहुंचाती है.

नई PPAC दरों का असर भी इन कंपनियों के उपभोक्ताओं पर उनके इलाके के हिसाब से पड़ेगा.

जुलाई की नई PPAC दरें

TPDDL: 15.99% से घटकर 12.21%
BRPL: 17.94% (कोई बदलाव नहीं)
BYPL: 17.43% (कोई बदलाव नहीं)

यानी इस बार दिल्ली में बिजली बिल से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव TPDDL के उपभोक्ताओं के लिए आया है, जबकि बाकी दो कंपनियों के ग्राहकों के लिए PPAC पहले जैसा ही रखा गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »