दिल्ली के कनॉट प्लेस में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर 4 लोगों को पकड़ा

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए चार लोगों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

इसके बावजूद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने जिन चार लोगों को पकड़ा है, उनकी पहचान 50 वर्षीय रमन सैनी, 32 वर्षीय विवेकानंद उर्फ विवेक, 27 वर्षीय कपिल कुमार और 35 वर्षीय रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू के रूप में हुई है.

Advertisement

रमन सैनी दिल्ली के पहाड़ी धीरज स्थित मंदिर वाली गली का रहने वाला है. विवेकानंद उर्फ विवेक नांगलोई के कैंप नंबर दो का निवासी है. वहीं, कपिल कुमार मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी स्थित न्यू विकास नगर का रहने वाला है और वर्तमान में इंदिरापुरम के कनावली गांव में रहता है. चौथे व्यक्ति रविंदर सिंह उर्फ गोविंद हिंदू का पता गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कनावनी गांव की शिव मंदिर गली का है.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा था. वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया. इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर कार्रवाई की है और चारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »