स्थिति अब कंट्रोल में, दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से न जाए एक भी जान: केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इससे पहले उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ऑक्सीजन की स्थिति कंट्रोल में आ रही है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली (फाइल फोटो) अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:40 AM IST
  • केजरीवाल ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
  • कोरोना के हालात पर की चर्चा

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इससे पहले उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ऑक्सीजन की स्थिति कंट्रोल में आ रही है.

इसलिए अब कहीं भी बेड की कमी नहीं होनी चाहिए. ऑक्सीजन की कमी से एक जान भी नहीं जानी चाहिए. तीन महीने में दिल्ली में वैक्सीनेशन ड्राइव खत्म होना चाहिए. उन्होंने कहा कि DM हर रोज 2 या 3 वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करें. DM रिलीफ कैम्प, ओल्ड एज होम में सरप्राइज विज़िट करें.

Advertisement

दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि मीडिया कर्मियों को कोरोना टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा. मीडिया कर्मियों को उनके वर्क प्लेस पर टीका लगाया जाएगा. फिलहाल दिल्ली सरकार मीडिया संस्थानों से उनके कर्मचारियों की जानकारी मांग रही है. सारी जानकारी मिलने के बाद दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा. इन टीकों का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है. बीते 24 घंटे में कोरोना के लगभग 20 हजार मामले सामने आए हैं, जबकि लगभग साढ़े तीन सौ लोगों की मौत हुई है. वहीं 19 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19832 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 341 लोगों की जानें गई हैं. वहीं इतने ही समय में 79593 टेस्ट भी किए गए हैं. जबकि 19085 संक्रमित लोग रिकवर या डिस्चार्ज हुए हैं. डेटा के मुताबिक संक्रमण दर - 24.92% है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 91035 है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement