चांद के मारियस हिल्स इलाके में वैज्ञानिकों को जमीन के नीचे करीब 50 किलोमीटर लंबी लावा ट्यूब होने के संकेत मिले हैं. जापान के कागुया ऑर्बिटर के रडार आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह सुरंग अंतरिक्ष की हानिकारक किरणों और तापमान में बड़े बदलाव से बचाव का संभावित ठिकाना बन सकती है.