6 दिन में दूसरी बार केजरीवाल के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, निकाला मार्च

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोला है. बीजेपी ने पूर्वांचल वाले बयान को लेकर केजरीवाल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं को शहीदी पार्क से सचिवालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकालना था, लेकिन पुलिस ने आईटीओ के पास ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया.

Advertisement
मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने फिर किया प्रदर्शन (फाइल-GettyImages) मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने फिर किया प्रदर्शन (फाइल-GettyImages)

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

  • बीजेपी ने फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोला
  • पिछले हफ्ते एनआरसी पर केजरीवाल के आवास का किया था घेराव

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे यहां की राजनीति में गरमाहट आती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोला है. इससे पहले पिछले हफ्ते भी बीजेपी केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का पिछले 6 दिनों में यह दूसरा प्रदर्शन है.

Advertisement

बीजेपी ने आज भी पूर्वांचल वाले बयान को लेकर केजरीवाल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले शहीदी पार्क से सचिवालय तक प्रोटेस्ट मार्च निकालना था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने आईटीओ के पास ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया. प्रदर्शन में बीजेपी नेता विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली बीजेपी महासचिव कुलजीत सिंह चहल शामिल हुए.

केजरीवाल के बयान पर विवाद

इससे पहले पिछले गुरुवार को भी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) पर केजरीवाल के बयान से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया और उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया.

दरअसल, सीएम केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुई तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी दिल्ली छोड़नी पड़ेगी. उनके इस बयान के बाद ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल को मालूम होना चाहिए कि एनआरसी में घुसपैठियों को चिन्हित किया जाता है.

Advertisement

बीजेपी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन?

इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, नेता दिलीप पांडे, कुछ विधायक और कई कार्यकर्ताओं ने पिछले महीने की शुरुआत में बीजेपी सांसद विजय गोयल के घर 10 अशोक रोड पहुंचे. लेकिन गोयल घर पर मौजूद नहीं थे, लिहाजा आम आदमी पार्टी नेता घर के बाहर धरने पर बैठ गए.

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विजय गोयल बिजली बिल माफ किए जाने के खिलाफ हैं, इसलिए उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसके अलावा उन्होंने यह भी नहीं बताया कि अरविंद केजरीवाल के सामने बीजेपी का दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा.

इसके बाद, विजय गोयल के घर के बाहर फोर्स के अलावा पुलिस के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई. गोयल के घर के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने देर तक नारेबाजी की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »