दिल्ली: BJP नेताओं ने वार्डों के परिसीमन में हो गड़बड़ियों की LG से की शिकायत

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने एलजी से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि समायोजन के नाम पर वार्डों से छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने कहा कि एक ही विधानसभा के वार्डों को दूसरी विधानसभा में मिलाया जा रहा है.

Advertisement
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय

कपिल शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

दिल्ली बीजेपी के नेता डेलिमिटेशन यानी परिसीमन में बरती जा रही लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायत लेकर एलजी के पास पहुंचे. बीजेपी नेताओं की शिकायत है कि नगर निगम वार्डों का परिसीमन करते वक्त गाइड लाइन का ध्यान नहीं रखा गया है.

वार्डों के डेलिमिटेशन में हो रही हैं गड़बड़ियां
के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल ने एलजी से मुलाकात की. उन्होंने आरोप लगाए हैं कि समायोजन के नाम पर वार्डों से छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने कहा कि एक ही विधानसभा के वार्डों को दूसरी विधानसभा में मिलाया जा रहा है. वोटर्स को एक से दूसरे में शिफ्ट करते वक्त भौगोलिक स्थिति को ध्यान में नहीं रख गया है.

Advertisement

गाइड लाइन के मुताबिक विधानसभा की सीमा से बाहर वार्ड का परिसीमन नहीं हो सकता था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया. दिल्ली बीजेपी की महामंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक पार्टी ने परिसीमन को रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »