व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर किया ब्लैकमेल, लूटे 80 लाख रुपये, यूट्यूबर कपल पर मामला दर्ज

एक विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले पीड़ित ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन दंपति ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया. उनकी याचिका को हाल ही में खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद गुरुवार को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

दिल्ली के एक यूट्यूबर कपल के खिलाफ 21 वर्षीय व्यवसायी को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे कथित रूप से 80 लाख रुपये वसूलने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. एक विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले पीड़ित ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन दंपति ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया. उनकी याचिका को हाल ही में खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद गुरुवार को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Advertisement

यहां के बादशाहपुर निवासी शिकायतकर्ता ने कहा कि वह दिल्ली के शालीमार बाग निवासी नामरा कादिर नाम की एक महिला से कुछ समय पहले सोहना रोड स्थित एक स्टार होटल में काम के सिलसिले में संपर्क में आया था. कादिर के साथ विराट उर्फ ​​मनीष बेनीवाल नाम का शख्स भी था.

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कादिर को बिजनेस के सिलसिले में 2.50 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन जब उसने उससे काम के बारे में पूछा, तो उसने उसे शादी का प्रस्ताव दे डाला. पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि इसके बाद वे दोस्त बन गए. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने कादिर के कई साथ रातें बिताईं और दंपति ने इस सब का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके आधार पर उन्होंने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा कि कादिर ने धमकी दी कि वह उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराएगी. कादिर ने उसे ब्लैकमेल कर 80 लाख रुपये से अधिक वसूल किए. पुलिस ने 10 अक्टूबर को दंपति को नोटिस दिया, लेकिन उन्होंने अंतरिम जमानत के लिए गुरुग्राम की अदालत का रुख किया, जिसे 18 नवंबर को खारिज कर दिया गया. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 388 (किसी भी व्यक्ति को डराकर जबरन वसूली), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने गुरुवार को सेक्टर 50 थाने में यह बात कही. उन्होंने कहा, "हम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा."  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »