दिल्ली के शेल्टर होम पर महिला आयोग की नजर, केजरीवाल सरकार को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी के शेल्टर होम को लेकर केजरीवाल सरकार को नोटिस जारी किया है और जानकारी मांगी है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

अजीत तिवारी / आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया में महिलाओं के शेल्टर होम से भयावह सच्चाई सामने आने के बाद अब राजधानी दिल्ली के शेल्टर होम को लेकर दिल्ली महिला आयोग सतर्क हो गया है. दिल्ली महिला आयोग ने केजरीवाल सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग से राजधानी में चल रहे शेल्टर होम की जानकारी मांगी है. आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के सचिव को नोटिस भेजकर यह जानकारी मांगी है.

Advertisement

दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी में चलने वाले इन तमाम महिलाओं और बच्चों के शेल्टर होम का सोशल ऑडिट करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन भी किया है. दिल्ली सरकार को भेजे गए नोटिस में दिल्ली महिला आयोग ने पूछा है कि यहां महिलाओं, बच्चों, मानसिक रोगियों और वृद्ध लोगों के लिए कुल कितने शेल्टर होम कहां-कहां पर चल रहे हैं और इनका संचालन कौन करता है.

साथ ही आयोग ने सरकार की तरफ से इन शेल्टर होम को मिलने वाली हर तरह कि आर्थिक सहायता की जानकारी और सरकार द्वारा किये गए शेल्टर के ऑडिट की रिपोर्ट को भी तलब किया है. महिला आयोग ने सरकार से यह भी पूछा है कि कब कब अफसरों ने इस शेल्टर होम का दौरा किया है और दौरे के बाद क्या रिपोर्ट बनाई है.

Advertisement

साथ ही ने शेल्टर होम के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों और इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है. दिल्ली महिला आयोग ने विभागों से 16 अगस्त तक सारी जानकारी जरूरी दस्तावेजों के साथ मुहैया कराने को कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »