कांग्रेस नेताओं ने अश्‍लील डांस पर खूब लुटाए नोट

राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए न जाने कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं. आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए कांग्रेस ने दिल्‍ली के किराड़ी इलाके में कार्यकर्ता सम्‍मेलन किया तो इसमें मनोरंजन के नाम पर फूहड़ डांस का तड़का लगा डाला.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 सितंबर 2013,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए न जाने कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं. आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए कांग्रेस ने दिल्‍ली के किराड़ी इलाके में कार्यकर्ता सम्‍मेलन किया तो इसमें मनोरंजन के नाम पर फूहड़ डांस का तड़का लगा डाला.

पूर्वांचली मतदाताओं को लुभाने के लिए बुलाए गए इस सम्मेलन में जमकर अश्‍लील डांस हुआ. नेताओं ने बाकायदा इसके लिए डांसर बुलाई थीं. जनता के दुख-दर्द से कोंसो दूर अश्‍लील डांस पर कांग्रेसियों ने खूब नोट लुटाए.

Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बुलाए गए इस सम्मेलन में कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का खूब तमाशा बनाया. स्टेज पर डांसर थीं और वे जनता के मनोरंजन के लिए ठुमके लगा रहीं थीं, इन ठुमकों पर कांग्रेसी नोट लुटा रहे थे. ये सारा जलसा सजाया था किराड़ी इलाके से कांग्रेस के स्थानीय नेता नीरज झा ने. नीरज यहां से चुनाव लड़ने का मंसूबा बना चुके हैं और टिकट पक्का करने के लिए सम्मेलन में पहुंचे नेताओं को अपनी भीड़ खींचने की ताकत दिखाना चाहते थे.

किराड़ी में कांग्रेस का ये तमाशा काफी देर तक चलता रहा. डांसर अपनी अदाएं दिखाती रहीं और स्थानीय जनता अपने दुख-दर्द और महंगाई और विकास की बातें भुलाकर इस सस्ते मनोरंजन में उलझी रही.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि मुद्दों की राजनीति करने का दावा करने वाली और विकास के नाम पर वोट बटोरने का दम्‍भ भरने वाली कांग्रेस को आखिर भीड़ जुटाने के लिए फूहड़ डांस का सहारा क्यों लेना पड़ा. क्या अब दिल्ली में कांग्रेस के ऐसे दिन आ गए हैं कि जनता को इकट्ठा करने के लिए उसे अश्लील डांस का सहारा लेना पड़ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement