विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला केजरीवाल सरकार का बिल केंद्र ने लौटाया

दिल्ली के विधायकों की सैलरी में 400 फीसदी के इजाफे की केजरीवाल सरकार की योजना पर केंद्र सरकार ने पानी फेर दिया है. गृहमंत्रालय ने ये बिल दिल्ली सरकार को वापस लौटाते हुए इस मुद्दे पर उससे और जानकारी मांगी है. केजरीवाल सरकार शुरू से केंद्र सरकार पर जानबूझकर इस बिल को लटकाने का आरोप लगाती रही है.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

दिल्ली के विधायकों की सैलरी में 400 फीसदी के इजाफे की केजरीवाल सरकार की योजना पर केंद्र सरकार ने पानी फेर दिया है. गृहमंत्रालय ने ये बिल दिल्ली सरकार को वापस लौटाते हुए इस मुद्दे पर उससे और जानकारी मांगी है. केजरीवाल सरकार शुरू से केंद्र सरकार पर जानबूझकर इस बिल को लटकाने का आरोप लगाती रही है.

के प्रस्तावित बिल में विधायकों की बेसिक सैलरी को 12 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने तथा उनका कुल मासिक पैकेज 80 हजार से बढ़ाकर 2.1 लाख करने का प्रावधान था लेकिन केंद्र सरकार से हरी झंडी न मिलने के चलते ये मामला लटका हुआ है. अब ने फिर एक बार इसे वापस दिल्ली सरकार को भेज दिया है.

Advertisement

ने इस बिल को दिसंबर 2015 में विधानसभा में पास कराया था. उस वक्त उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि तमाम आलोचनाओं और बहसों से इतर यह एक व्यवहारिक निर्णय होगा. यह विधायकों के गौरव के लिए जरूरी है. हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे, लेकिन विधायकों के लिए काम करने लायक स्थिति बनानी होगी. लेकिन लगता है कि केंद्र दिल्ली सरकार के इस तर्क से सहमत नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »