दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, इस नियम को बदलने की तैयारी में MCD

दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है. 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क बढ़ाने का फैसला किया आया है.

Advertisement
दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST
  • तीन फीसदी और दो फीसदी है चार्ज
  • 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीद पर शुल्क बढ़ा

राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना अब महंगा हो सकता है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की खरीद पर ट्रांसफर शुल्क एक फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. पिछले महीने दिल्ली के तीन निगमों- उत्तर, पूर्व और दक्षिण के विलय के बाद यह पहला बड़ा फैसला है.

तीन फीसदी और दो फीसदी है चार्ज
मौजूदा समय में दिल्ली में संपत्ति की बिक्री और खरीद पर ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए तीन फीसदी और महिलाओं के लिए दो फीसदी है. निगम के एक अधिकारी ने बताया है कि इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए चार फीसदी और महिलाओं के लिए तीन फीसदी ट्रांसफर फीस होगी.

Advertisement

इस कदम का उद्देश्य निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार करना है. जो पिछले कुछ वर्षों में बुरी तरह से खराब हो गया है. COVID-19 महामारी के दौरान स्थिति और दयनीय हो गई. समस्या यहां तक है कि निगम को अपने कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, स्थायी समिति में विशेष अधिकारी के सामने 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्तियों पर ट्रांसफर शुल्क में 1 फीसदी की वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया था. प्रस्ताव को एसओ (विशेष अधिकारी) ने मंजूरी दे दी. वृद्धि के बाद, ट्रांसफर शुल्क पुरुषों के लिए 4 फीसदी और महिलाओं के लिए 3 फीसदी होगा.

रॉयटर्स के एक हालिया सर्वे के अनुसार, मुंबई और दिल्ली में संपत्ति की कीमतें, इस साल और अगले साल 4 फीसदी से 5 फीसदी के बीच बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा NCR के आस-पास की संपत्तियां भी महंगी हो सकती हैं.

Advertisement

अगले दो वर्षों के दौरान बेंगलुरु और चेन्नई में कीमतें 5.5 फीसदी-6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. जबकि कुल मिलाकर भारत में 7.5 फीसदी की वृद्धि होगी, जो पांच वर्षों में सबसे तेज वृद्धि है. हालांकि, मुंबई शहर में अप्रैल में 11,744 यूनिट्स संपत्ति बिक्री रजिस्ट्रेशन में 30 फीसदी की गिरावट देखी गई. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »