दिल्ली आ रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, कथा से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें पूरा रूट

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली में कथा सुनाने जा रहे हैं. इसको लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं. कथा से पहले कलश यात्रा भी निकाली जाएगी. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लोगों को असुविधा से बचने के लिए पहले ही पूरा रूट जान लेना चाहिए.

Advertisement
पं. धीरेंद्र शास्त्री. पं. धीरेंद्र शास्त्री.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

राजधानी दिल्ली के पटपड़गंज में आज बाबा बागेश्वर हनुमान कथा के लिए आएंगे. दिल्ली में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. कौन सा रूट खुला रहेगा और सुरक्षा के क्या प्रबंध रहेंगे, इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 5 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 6 से 7 जुलाई को कथा का आयोजन होगा. आईपी एक्सटेंशन जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन होगा.

Advertisement

एडवाइजरी में कहा गया है कि 6 से 8 जुलाई 2023 तक उत्सव ग्राउंड आईपी एक्सटेंशन में पं. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमान कथा होगी, इसके मद्देनजर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. 

ये रहेगा यात्रा का रूट

इंजीनियर्स अपार्टमेंट- थाना मधु विहार नरवाना रोड - नरवाना रोड से बाएं मुड़कर मंडावली मेन रोड सीधे लेकर शिवालिक अपार्टमेंट रोड नंबर 57-ए, यहां से सीधे मुड़कर विक्टर पब्लिक स्कूल रेड लाइट आईपी एक्सटेंशन उत्सव ग्राउंड तक यात्रा का रूट तय किया गया है. 

यहां नहीं होगी वाहनों की आवाजाही

मदर डेयरी से नरवाना रोड से इंजीनियर्स अपार्टमेंट थाना मधु विहार- नरवाना रोड होते हुए परिवार अपार्टमेंट, यहां से मंडावली मेन रोड रोड नंबर 57-ए और मैक्स अस्पताल यू-टर्न से एनएच-24 तक रोड नंबर 57-ए में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.

वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी

यात्रा के दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. कलश यात्रा के समय किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी. यातायात पुलिस का कहना है कि लोगों को असुविधा और देरी से बचने के लिए पहले से तैयारी रखनी चाहिए.

Advertisement

बीते दिनों भूमिपूजन के साथ लगाया था ध्वज

बता दें कि पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में बाबा बागेश्वर की कथा का आयोजन किया जा रहा है. जिस जगह कथा का आयोजन किया जा रहा है, उस जगह बीते दिनों भूमिपूजन किया गया था, इसके साथ ही बालाजी महाराज का ध्वज भी लगाया गया था.

आयोजकों कहा था कि बाबा बागेश्वर की कथा का दिल्ली में आयोजन होने जा रहा है. हनुमान जी को विराजमान कर दिया गया है. 4 दिन का यह आयोजन है. भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. बाबा बागेश्वर की कथा के साथ ही 21 कन्याओं का विवाह होगा. वहीं भव्य दरबार भी लगेगा.

भक्त बोले- बाबा सबके मन की बात जानते हैं

इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं. यहां जो मेला लगने जा रहा था, उसे भी हटाकर अब भक्तों के लिए पंडाल लगा दिया गया है. आयोजकों ने कहा था कि बाबा की मर्जी है कि वह दरबार में कितनी देर रुकते हैं, फिर भी बाबा 3 से 4 घंटे तक भक्तों के बीच रहेंगे. वहीं कुछ भक्तों ने कहा कि बाबा सब के मन की बात जानते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »