scorecardresearch
 
Advertisement

सोने की ईंट, 6 करोड़ से ज्यादा कैश... लालबागचा राजा के दरबार में इस साल रिकॉर्ड दान

सोने की ईंट, 6 करोड़ से ज्यादा कैश... लालबागचा राजा के दरबार में इस साल रिकॉर्ड दान

मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के पंडाल में इस साल भक्तों ने दान का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. गणेश उत्सव की समाप्ति के बाद जब दान पेटियों की गिनती शुरू की गई, तो उसमें से करीब 6 करोड़ 12 लाख रुपये का नकद कैश बरामद हुआ. इसके अलावा दान पेटियों से सोने की ईंटें, कीमती गहने, बाइक और चांदी के आभूषण भी निकले हैं. भक्तों द्वारा चढ़ाए गए इन सभी कीमती सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई और बाद में इनकी नीलामी भी की गई. इस साल एक अज्ञात भक्त ने बप्पा को 24 कैरेट की 1 किलो वजनी सोने की ईंट अर्पित की. देखें...

Advertisement
Advertisement