स्वाति मालीवाल का एक और Video आया सामने, CM आवास से हाथ पकड़कर बाहर लाती दिखीं सुरक्षाकर्मी

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस बीच इस मामले में सीएम हाउस का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें स्वाति सीएम आवास से निकलती हुईं नजर आ रही है और उनके साथ कुछ महिला सुरक्षाकर्मी भी हैं.

Advertisement
सीएम आवास से स्वाति मालीवाल को बाहर ले जाती हुईं दिखी महिला सुरक्षाकर्मी सीएम आवास से स्वाति मालीवाल को बाहर ले जाती हुईं दिखी महिला सुरक्षाकर्मी

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. AAP सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो सीएम आवास का है और 13 मई का है. CCTV वाले इस वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल तेजी से सीएम हाउस से बाहर निकलती नजर आ रही हैं और एक महिला सुरक्षाकर्मी उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही हैं. इस दौरान तीन और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement

 जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं तो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं. इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं और स्वाति सीएम आवास की तरफ इशारा करते हुए उनसे कुछ कहती हैं. हालांकि 'आजतक' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं स्वाति ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोग  घर के सीसीटीवी से छेड़छाड़ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: '7-8 थप्पड़ मारे, मेरा कुर्ता फट गया, लात-घूंसे बरसाता रहा विभव...', पुलिस को स्वाति मालीवाल ने क्या बताया

शुक्रवार को सामने आया था एक वीडियो

इससे पहले शुक्रवार को भी स्वाति का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह सीएम आवास के अंदर भड़की हुईं नजर आईं. वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर बैठी हैं जहां कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो रही हैं. वह कहती हैं, 'आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी.जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी....आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी.' 

Advertisement

इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, 'मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ' इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, 'फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा.....' 

यह भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल को तीन दिन के बाद भी चलने में हो रही दिक्कत, सामने आया वीडियो

पुलिस ने रिकॉर्ड किए गवाहों के बयान

इस बीच इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने गवाहों के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं, जिसमें वो लोग शामिल हैं जिनके सामने 13 मई को पूरी घटना हुई थी. पुलिस विभव को गिरफ्तार करने से पहले उसके खिलाफ सारे सबूत इकठ्ठा कर रही है. पुलिस लगातार आरोपी विभव की लोकेशन पर भी नज़र रख रही है.

आपको बता दें कि स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने कल देर रात तक केजरीवाल आवास के अंदर जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. एफएसएल की टीम भी कल मौके पर गई थी. सूत्रों के मुताबिक, पेन ड्राइव में सीएम कैंप ऑफिस और एंट्री गेट के सीसीटीवी भी लिए गए. उधर केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में जबरन घुसने और सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, स्वाति मालीवाल ने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »