दिल्ली: CBI रेड पर बोले डिप्टी सीएम सिसोदिया, एक-दो दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवाद में आई शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया. उन्होंने कहा कि जिस शराब नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

Advertisement
सीबीआई रेड के एक दिन बाद मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो: पंकज जैन) सीबीआई रेड के एक दिन बाद मनीष सिसोदिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो: पंकज जैन)

पंकज जैन / अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवाद में आई शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया. उन्होंने कहा कि जिस शराब नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिस तरह देशभर में नाम बनाते जा रहे हैं, ये लोग उससे परेशान हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सबसे बड़ी ताकत है कि वे कट्टर ईमानदार हैं. उन्हें काम करना आता है. उन्होंने एजुकेशन, हेल्थ ठीक करके दिखा दिया.

Advertisement

आज उनकी वजह से भारत का नाम रोशन हो रहा है इसलिए केजरीवाल के हेल्थ मिनिस्टर एजुकेशन मिनिस्टर के यहां छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने भ्रष्टाचार नहीं किया, बस यह किया है कि मैं अरविंद केजरीवाल का एजुकेशन मिनिस्टर हूं. दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे. प्रधानमंत्री को यह शोभा नहीं देता.

मेक इंडिया नम्बर-1 के लॉन्च होते ही रेड पड़ गई

सिसोदिया ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी में यही फर्क है कि केजरीवाल अच्छे काम की प्रशंसा करते हैं, उससे सीखते हैं और मोदीजी अच्छे काम को रोकना चाहते हैं.

दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मेक इंडिया नम्बर वन कैम्पेन लॉन्च किया. इसपर मोदीजी को भी गर्व होना चाहिए था. सपोर्ट करना चाहिए था, लेकिन इसके दो दिन के अंदर मोदीजी ने केजरीवाल के एजुकेशन मिनिस्टर पर रेड करा दी. 

Advertisement

FIR में सूत्रों के हवाले से करोड़ाें के घोटाले का किया दावा

सिसोदिया ने दावा कि दिल्ली सरकार की अगर शराब पॉलिसी ठीक से लागू होती, तो 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा होता. मनोज तिवारी और एलजी अलग अलग आंकड़े बता रहे थे कि इतने का घोटाला हुआ, लेकिन FIR में न 8 हजार करोड़, न 1100 करोड़ का, न 144 करोड़ का जिक्र है, बस यह है कि सूत्र कह रहे हैं कि एक करोड़ का घोटाला हुआ है. यह सब बकवास है.

उन्होंने कहा कि इन्हें शराब पॉलिसी में चोरी या घोटाले की चिंता नहीं है. चिंता होती तो CBI का दफ्तर गुजरात में शिफ्ट हो जाता. प्रधानमंत्री ने जिस हाइवे का उद्घाटन किया था, वो 5 दिन में धंस गया, कोरोड़ों का घोटाला हुआ, अगर घोटाला मुद्दा होता तो सीबीआई उसकी जांच कर रही होती.

डेढ़ साल पुरानी खबर दिखाकर सरकार पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता की शुरुआत 19 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के फ्रंट पेज पर दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को लेकर छपी खबर से की. उन्होंने कहा कि भारत के एजुकेशन मॉडल को दुनिया के सबसे बड़े अखबार ने ऐसा दिखया, जिससे दुनिया प्रेरित हो सके, यह हमारे लिए गर्व की बात है.

इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी अखबार के फ्रंट पेज पर डेढ़ साल पहले कोरोना के वक्त गंगा में बहाई गईं लाखों लाशों की तस्वीर छपी थी, इसपर हमें शर्म आई थी. अब जो खबर छपी है, वह मेरी उपलब्धि नहीं है बल्कि दिल्ली के टीचर्स और बच्चों की मेहनत है.

Advertisement

ऊपर के आदेश से सीबीआई कर रही छापेमारी

डिप्टी सीएम ने सीबीआई रेड पर कहा- कल मेरे घर CBI के ऑफिसर आए थे, सचिवालय में मेरे ऑफिस में भी रेड मारी गई थी. ऊपर के ऑर्डर से उनसे यह सब कराया जा रहा है. मैं सीबीआई अफसरों का धन्यवाद करना चाहता हूं. उन्होंने मेरे परिवार के साथ अच्छा व्यवहार किया.

2024 का चुनाव मोदी वर्सेज केजरीवाल होने जा रहा

डिप्टी सीएम ने कहा कि केजरीवाल आम लोगों के लिए 24 घंटे सोचते हैं, मोदीजी अपने चंद दोस्तों के बारे में सोचते हैं, यह सोचते हैं कि कैसे सरकारें गिराई जाएं. 2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी वर्सेज भाजपा होने जा रहा है. अबतक लोग पूछते थे कि मोदी वर्सेज कौन, आज पूरा देश अरविंद केजरीवाल की ओर देख रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »