नए AAP पार्षदों का सफाई अभियान, केजरीवाल की नसीहत निष्ठा से करें काम

दिल्ली निगम चुनाव में AAP 270 सीटों पर हुए चुनाव में महज 48 सीटें ही जीत पाई है. मगर वार्ड पार्षदों ने 'दिल्ली सफाई अभियान' शुरू कर दिया है.

Advertisement
AAP पार्षदों का सफाई अभियान AAP पार्षदों का सफाई अभियान

सुरभि गुप्ता / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

नगर निगम चुनाव को खत्म हुए महज दो दिन हुए हैं और आम आदमी पार्टी के नए वार्ड पार्षदों ने सफाई शुरू कर दी है. सड़कों पर हाथ में झाड़ू लेकर उतरे पार्षदों ने कहा कि जैसा आम आदमी पार्टी ने वादा किया वैसे करेंगे.

AAP पार्षदों ने शुरू किया दिल्ली सफाई अभियान
निगम चुनाव में पाई है. मगर वार्ड पार्षदों ने 'दिल्ली सफाई अभियान' शुरू कर दिया है. इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह जनता के वोटों की बेरुखी के बाद आम आदमी पार्टी सकते में आ गई है.

Advertisement

मंदिर से शुरू की सफाई
निगम पार्षद ताहिर के मुताबिक उन्होंने पार्षद बनने से पहले ही सफाई अभियान शुरू कर दिया था. ताहिर हुसैन ने बताया कि सफाई कर्मचारी काम करें या ना करें, मगर हम झाड़ू हाथ में लेकर अगले पांच साल इसी तरह मेहनत से काम करते रहेंगे. ताहिर ने अपने सफाई अभियान की शुरुआत मंदिर से करते हुए कहा कि जब जनता ने वोट देते वक्त धर्म-जाति नहीं देखी तो सफाई करते वक्त मैं क्यों देखूं.

केजरीवाल की हिदायत निष्ठा काम करें पार्षद
खजूरी खास वार्ड से नए निगम पार्षद मनोज त्यागी के मुताबिक आम आदमी पार्टी की बैठक में साफ-सफाई शुरू करने को लेकर खास हिदायत दी और कसम खिलाई कि सभी पार्षद अपने काम के प्रति निष्ठा दिखायेंगे. त्यागी का कहना है कि पहले के पार्षदों ने कोई काम नहीं किया. अब जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »