देवर के साथ डांस कर रही थी पत्नी, गुस्साए पति ने दो भाईयों को काट डाला

कबीरधाम जिले से डबल मर्डर का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपने दो भाइयों को इसलिए मार डाला क्योंकि शादी समारोह में वे उसकी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे. इसके अलावा आरोपी ने अपने जीजा और बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
युवक ने दो भाइयों को मौत के घाट उतारा युवक ने दो भाइयों को मौत के घाट उतारा

सुमी राजाप्पन

  • कबीरधाम,
  • 15 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बनगौरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी. साथ ही जीजा और बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में मंडप के नीचे नाच गाना चल रहा था और आरोपी की पत्नी भी अपने देवर और अन्य परिजनों के साथ डांस कर रही थी.

इसे देखकर शख्स आग बबूला हो गया. शराब के नशे में तिन्हा बेगा ने धारदार हथियार से पत्नी पर वार किया. इस दौरान उसके दोनों छोटे भाइयों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.  

जीजा और बड़े भाई पर भी किया हमला 

इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. आरोपी ने बीच-बचाव में उतरे अपने जीजा और बड़े भाई पर भी हमला कर दिया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और इस खूनी खेल को देकर हर कई डर गया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू की. 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी डॉक्टर लालउमेंद सिंह ने बताया कि शादी समारोह में एक शख्स ने अपने दो भाइयों की हत्या कर दी. जीजा और बड़े भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »