मेडिकल कॉलेज के तीन सीनियर छात्रों को रैगिंग करना पड़ा महंगा

रैगिंग के नाम पर सीनियर छात्रों ने जूनियरों से काम कराना चाहा, जिसका जूनियर छात्रों ने विरोध किया. इससे सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की जमकर पिटाई कर दी.

Advertisement
मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज

सुनील नामदेव / सुरभि गुप्ता

  • रायपुर,
  • 25 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के तीन सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों से रैगिंग करना महंगा पड़ गया. आरोपी छात्रों को एक साल के लिए कॉलेज और हॉस्टल से सस्पेंड कर दिया गया है.

पिटाई से घायल हुए छात्र
रैगिंग के नाम पर सीनियर छात्रों ने जूनियरों से काम कराना चाहा, जिसका जूनियर छात्रों ने विरोध किया. इससे सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक छात्र के कान का पर्दा फट गया और कुछ छात्रों को गंभीर रूप घायल हो गए.

Advertisement

एक साल के लिए सस्पेंड किए गए सीनियर
पीड़ित छात्रों ने अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी तुरंत मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन को दी. प्रबंधन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया और तीनों छात्रों को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया.

जूनियर छात्रों की हुई पिटाई
आरोपी छात्रों में दो इंटर्न और एक फाइनल ईयर का छात्र है. यह घटना मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में हुई, जहां सीनियरों ने जूनियर्स को उन्हें सिगरेट ला कर देने को कहा. छात्रों ने जब इस बात का विरोध किया तो गुस्साए सीनियर छात्रों को यह बात नागवार गुजरी और जूनियर छात्रों की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी.

के प्रभारी डॉ. विवेक चौधरी के मुताबिक कॉलेज में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनके मुताबिक अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »