पति निकला पत्नी का हत्यारा, मामूली विवाद में गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट

रायपुर में पति-पत्नी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली. पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंटने की बात कबूल की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और फरार आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया.

Advertisement
पत्नी का गला घोंटकर हत्या (Photo: itg) पत्नी का गला घोंटकर हत्या (Photo: itg)

महेंद्र नामदेव

  • रायपुर,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है, जिसने 28 अप्रैल को पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो कि छुईया तालाब के पास किराए के मकान में रहती थी. 28 अप्रैल को वो अचेत अवस्था में मिली थी, जिसके बाद उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद डॉक्टर ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और 8 मई को गला घोंटकर हत्या की पुष्टी होने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो पता चला कि मृतका को आखिरी बार उसके पति 30 साल के ललित उर्फ विक्की साहू के साथ देखा गया था और घटना के बाद से वो भी लापता था. ऐसे में पुलिस ने उसकी खोजबीन की और उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

कब और कैसे की हत्या?

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका पार्वती के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कपड़े से मृतका का गला घोंट दिया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »