PM मोदी का छत्तीसगढ़ के BJP विधायकों से बात करना कांग्रेस को रास नहीं आया

प्रधानमंत्री मोदी के फोन पर संपर्क किए जाने की सूचना तमाम विधायकों को पहले से ही दे दी गई थी. इन विधायकों से कहा गया था कि वे अपने इलाको में मोबाइल टावर के करीब ही रहें जिससे बातचीत के दौरान सिग्नल पूरा मिले और व्यवधान रहित बातचीत हो सके.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन के जरिये छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आधा दर्जन विधायकों के साथ बात करने के बाद पार्टी के लोगों में खासा उत्साह है, लेकिन कांग्रेस इससे खुश नजर नहीं आ रही और उसने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री प्रचार की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

के फोन पर संपर्क किए जाने की सूचना तमाम विधायकों को पहले से ही दे दी गई थी. इन विधायकों से कहा गया था कि वे अपने इलाकों में मोबाइल टावर के करीब ही रहें जिससे बातचीत के दौरान सिग्नल पूरा मिले और व्यवधान रहित बातचीत हो सके. प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को लेकर तमाम विधायक और मंत्री काफी उत्साहित नजर आए.

Advertisement

तय कार्यक्रम के तहत ने दोपहर में विधायकों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने को उनके नाम के साथ संबोधित किया. प्रधानमंत्री के मुंह से अपना नाम सुनकर विधायक गदगद भी हो गए. लगभग तीन से पांच मिनट की बातचीत में मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया. उनके इलाकों में केंद्रीय योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन पर बातचीत की. उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का हाल भी जाना.

मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप

बातचीत खत्म होने से पहले ने विधायकों को संसद की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि संसद में मुट्ठी भर लोग व्यवधान पैदा कर रहे हैं. एक दिन भी ठीक ढंग से सरकार को काम करने नहीं दिया. उन्होंने विपक्षियों के इस कदम को लोकतंत्र का गला घोटने जैसा बताते हुए विधायकों से कहा कि वे इस बात को जनता तक पहुंचाए.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने विधायकों से में स्वच्छता मिशन और उनके इलाकों में स्कूली बच्चों की शिक्षा का हाल जाना. विधायकों से यह भी पूछा कि स्कूलों में शिक्षक आते हैं या नहीं. उन्होंने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता पर जोर देने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद राज्य के वन मंत्री महेश गागड़ा काफी खुश नजर आए. उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत को पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर अपने परिजनों से साझा किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य की योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में काफी जानकारी हासिल की. साथ ही उन्होंने 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की.

कांग्रेस को रास नहीं आया

दूसरी ओर, विधायकों के साथ हुई इस बातचीत के बाद राज्य में सियासी उबाल आ गया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रचार मंत्री की तरह पेश आ रहे हैं, न कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में.

पीएम की विधायकों के साथ इस तरह से हुई बातचीत के बाद कांग्रेस का पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सिर्फ बीजेपी विधायकों से हालचाल जाना, लेकिन वो कांग्रेसी विधायकों से भी बातचीत करते तब उन्हें लोकतंत्र की असलियत समझ में आती. फिलहाल प्रधानमंत्री और विधायकों के बीच आपसी चर्चा राजनैतिक गलियारों में गूंज रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »