जयपुर के बगरू पुलिया के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर बस में कुल 28 लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक से राजस्थान स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे.