शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, हत्या के बाद शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंका, 20 दिन बाद मिली लाश

दुर्ग जिले में युवक की दर्दनाक हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर दोस्त की हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया.

Advertisement
हत्या के बाद शव को नाले में फेंका हत्या के बाद शव को नाले में फेंका

रघुनंदन पंडा

  • दुर्ग,
  • 08 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले 20 दिनों से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ के बाद हत्या का खुलासा हुआ. आरोपियों की निशानदेही पर पुलगांव नाले से एसडीआरएफ व स्थानीय मछुवारों की मदद से युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

Advertisement

इस मामले पर सोमनी थाना टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव बैगाटोला निवासी दिनेश आदिल के तौर पर हुई है. दिनेश 17 जून से लापता था और उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमनी थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद से ही दिनेश की तलाश की जा रही थी. जांच के दौरान पुलिस ने शक के बिना पर दो युवकों को हिरासत में लिया था. जो आखिरी बार उसके साथ देखे गए थे.

दोस्त की हत्या के बाद शव को नाले में फेंका 

दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिनेश आदिल के साथ शराब पी थी. इस दौरान उनका विवाद हो गया और दोनों ने मिलकर दिनेश को मौत के घाट उतार दिया और शव को पुलगांव नाले में फेंक कर फरार हो गए. 

Advertisement

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कुबूलनामे के बाद पुलिस उन्हें पुलगांव नाले के पास लेकर पहुंची. एसडीआरएफ के साथ स्थानीय मछुवारे श्याम ढीमर की भी मदद ली गई. लगभग तीन से चार घंटों की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया. आरोपियों ने शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंका था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ईशु देशमुख और पिंटू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »