सुशील मोदी का नीतीश को जवाब- देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले चैनल पर कार्रवाई जायज

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जो विज्ञापनों के माध्यम से अखबारों को बिहार में नियंत्रित करते हैं और विपक्षी नेताओं को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मानहानि का दावा ठोकते हैं, उनके मुंह से लोकतंत्र की दुहाई शोभा नहीं देती है.

Advertisement
बीजेपी नेता सुशील मोदी बीजेपी नेता सुशील मोदी

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 07 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:49 PM IST

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जहां नीतीश ने एक निजी समाचार चैनल को केंद्र सरकार द्वारा 24 घंटे के लिए बैन करने के निर्णय को गलत ठहराया था और इस फैसले को की वापसी करार दिया था.

सोमवार को सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार जो विज्ञापनों के माध्यम से अखबारों को बिहार में नियंत्रित करते हैं और विपक्षी नेताओं को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर मानहानि का दावा ठोकते हैं, उनके मुंह से लोकतंत्र की दुहाई शोभा नहीं देती है.

Advertisement

सुशील मोदी ने कहा 'विज्ञापन के माध्यम से अखबारों को नियंत्रित करने वाले नीतीश कुमार और लालू यादव को केंद्र सरकार की कार्यवाही में 'फांसीवाद' की बू आ रही है',


मोदी ने सवाल दागते हुए कहा कि नीतीश कुमार आखिर किस मुंह से प्रेस की स्वतंत्रता की बात करते हैं जबकि वह 70 के दशक में देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ आज मिलकर बिहार में सरकार चला रहे हैं. मोदी ने कहा आपातकाल का विरोध करने के लिए समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण को 19 महीने के लिए जेल भेजने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ नीतीश आज बिहार में सरकार चला रहे है और प्रेस की आजादी की नसीहत दे रहे है.

मोदी ने पूछा कि क्या यह अभिव्यक्ति की आजादी का हनन नहीं था जब बिहार सरकार ने पिछले महीने दुर्गा पूजा के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हुए सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को रोकने के लिए इंटरनेट और मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया था ?

Advertisement

सुशील मोदी ने पूछा की सांप्रदायिक, जातीय तनाव, आतंकवादी हमले और युद्ध की स्थिति में मीडिया से जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए ?

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार द्वारा NDTV पर लगाए गए बैन का विरोध जताया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »