चारा घोटाला केस में लालू पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में 20 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. साथ ही मामले से संबंधित सभी पक्षों से एक हफ्ते के भीतर अपने सुझाव देने को कहा था.

Advertisement
फाइलः लालू प्रसाद यादव फाइलः लालू प्रसाद यादव

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

चारा घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा.

शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में 20 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. साथ ही मामले से संबंधित सभी पक्षों से एक हफ्ते के भीतर अपने सुझाव देने को कहा था.

Advertisement

इसके साथ ही कोर्ट ने की ओर से दाखिल याचिका पर भी सुनवाई की थी. बता दें कि चारा घोटाले में मिली जेल की सजा को लालू यादव ने चुनौती दी है. चारा घोटाला 1990 के बीच में बिहार के पशुपालन विभाग से जुड़ा हुआ मामला है. इस दौरान लालू बिहार के मुख्यमंत्री थे.

दूसरी ओर चारा घोटाला के एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट के के खिलाफ एफआईआर को खारिज करने को चुनौती देते हुए सीबीआई ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर की थी.

सीबीआई ने अपनी हालिया अपील में हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में केवल दो धाराओं के तहत सुनवाई को मंजूरी दी गई थी, जबकि अन्य आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया था कि एक अपराध के लिए किसी व्यक्ति का दो बार ट्रायल नहीं हो सकता.

Advertisement

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि भारतीय दंड संहिता की धारा-201 और धारा-511 के तहत लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मामले की सुनवाई चलती रहेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »