टिकट के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, तेजस्वी यादव ने दी सफाई, कही ये बात

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस मामले में ये साबित होता है कि जिसने भी उन पर आरोप लगाया है, वह गलत हैं तो उस व्यक्ति के खिलाफ गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 21 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:06 AM IST
  • हमें देने के लिए कहां से लाए 5 करोड़ रुपये- तेजस्वी यादव
  • कहा- गलत पाया जाएं आरोप तो लगाने वाले पर हो कार्रवाई

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह को टिकट देने के बदले पैसे लेने के आरोप लगे हैं. आरोप है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संजीव को भागलपुर से टिकट देने के बदले तेजस्वी ने कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये लिए. इस मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सफाई दी है.

Advertisement

रांची के दौरे के बाद सोमवार की शाम पटना लौटे तेजस्वी ने इस पूरे मामले को लेकर संजीव कुमार सिंह को ही कठघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने सवाल किया कि आखिर उनके पास उन्हें देने के लिए पांच करोड़ रुपये कहां से आए? तेजस्वी ने कहा कि कोई टॉम डिक एंड हैरी मुझ पर मुकदमा करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता. सवाल ये उठता है कि आखिर वे पांच करोड़ रुपये लाए कहां से?

आरजेडी नेता ने कहा कि वे चाहते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस मामले में ये साबित होता है कि जिसने भी उन पर आरोप लगाया है, वह गलत हैं तो उस व्यक्ति के खिलाफ गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए.

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भागलपुर से टिकट के बदले आरजेडी नेता तेजस्वी और मीसा भारती के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने उनसे पांच करोड़ लिए थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

Advertisement

इस मामले में संजीव कुमार सिंह ने पटना के सीजीएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद 16 सितंबर को कोर्ट ने तेजस्वी और मीसा भारती समेत अन्य नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के भी आदेश दे दिए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »