तेजस्वी यादव बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध बनाए रखना चाहिए

Tejashwi Yadav तेजस्वी ने कहा कि इस बात को लेकर मांग उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप क्रिकेट से बैन कर दिया जाना चाहिए. मगर उनका मानना है कि पुलवामा की घटना का असर क्रिकेट पर पड़े यह ठीक नहीं है

Advertisement
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 22 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पिछले हफ्ते आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट न खेलने की बात कही जा रही है. लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस बात की वकालत की है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध बनाए रखना चाहिए.

तेजस्वी ने कहा कि इस बात को लेकर मांग उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप क्रिकेट से बैन कर दिया जाना चाहिए. मगर उनका मानना है कि पुलवामा की घटना का असर क्रिकेट पर पड़े यह ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच जारी रहना चाहिए. तेजस्वी ने इस बात का हवाला दिया कि पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच जंग हुई है. मगर इसका असर क्रिकेट पर नहीं पड़ा है.

Advertisement

तेजस्वी ने कहा कि पहले भी दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ है जिसके बाद कुछ दिनों के लिए दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध तोड़ दिए जाते हैं. मगर उसके बाद फिर से दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव ने इस बात की पुरजोर वकालत की कि पुलवामा की घटना के बावजूद भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध नहीं तोड़ना चाहिए.

बता दें कि पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद देश के अंदर इस बात को लेकर आवाज उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरीके से तोड़ देना चाहिए. देश के राजनीतिक गलियारे में मांग इस बात को लेकर भी उठ रही है कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी पाकिस्तान को बैन कर दिया जाना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ने भी इस बात की वकालत की है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध जारी रखनी चाहिए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »