बिहार के उत्पाद मंत्री का विवादित बयान, कहा गंदगी फैलाते हैं पर्यटक

मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि पर्यटकों को भी बिहार में शराब पीने नहीं दिया जाएगा और पर्यटकों से बिहार को कुछ नहीं मिलता, बल्कि वो बिहार की धरती को गंदा कर चले जाते हैं.

Advertisement
बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान

सुजीत झा / सुरभि गुप्ता

  • पटना,
  • 02 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:54 AM IST

जहां एक ओर बिहार सरकार पर्यटन के बढ़ावा पर जोर देने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों को विकसित करने में लगी है, वहीं दूसरी ओर सरकार के ही मंत्री पर्यटकों के बारे विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि बिहार को पर्यटकों से कुछ नहीं मिलता, बल्कि पर्यटक सिर्फ बिहार की धरती को गंदा करते हैं.

Advertisement

बिहार में नहीं पीने दिया जाएगा शराब
बिहार में पूर्ण कानून को पटना हाई कोर्ट से रद्द किए जाने के बाद मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि बिहार की धरती पर किसी को भी शराब पीने की छूट नहीं मिलेगी. मंत्री ने कहा कि चाहे वो बिहार की जनता हो या फिर सेना के जवान या फिर पर्यटक, बिहार में किसी भी कीमत पर शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

पर्यटकों के बारे में एक कदम आगे बढ़ते हुए मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि पर्यटकों को भी बिहार में शराब पीने नहीं दिया जाएगा और पर्यटकों से बिहार को कुछ नहीं मिलता बल्कि वो बिहार की धरती को गंदा कर चले जाते हैं.

'सुप्रीम कोर्ट में दी जाएगी चुनौती'
पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और लागू रहेगी. बिहार में शराब पर प्रतिबंध को लेकर बिहार सरकार प्रतिबद्ध है.

Advertisement

'HC के फैसले से जनता दुखी'
मस्तान ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला, फैसला ही रह जाएगा क्योंकि 2 अक्टूबर से बिहार में लागू होने वाला नया शराबबंदी कानून बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों से पारित है. मंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले से बिहार की जनता दुखी है. उन्होंने कहा कि सरकार के सूबे में पूर्ण शराबबंदी के फैसले का बिहार की जनता ने तहे दिल से स्वागत किया था.

कठोर कानून को सराहा
मंत्री ने कहा कि कठोर कानून से ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाया जा सकता है, कमजोर कानून से यह अभियान सफल नहीं हो सकता. मंत्री ने धमकी भरे लहजे में कहा कि किसी भी कीमत पर न तो दूसरे राज्यों से शराब पीकर बिहार आने दिया जाएगा और न ही दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर बिहार लाने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी ऐसा करते पकड़े जाएंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »