पीएम मोदी ने बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुए काम का सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुए कामों की सराहना की है. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार के विकास आयुक्त से विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ली.

Advertisement
पीएम मोदी ने बिहार के विकास आयुक्त से विकास योजनाओं की जानकारी ली पीएम मोदी ने बिहार के विकास आयुक्त से विकास योजनाओं की जानकारी ली

सुजीत झा

  • पटना,
  • 23 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बिजली के क्षेत्र में हुए कामों की सराहना की है. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार के विकास आयुक्त से विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ली.

गौरतलब है कि गांवों तक बिजली पहुंचाने में पूरे देश में बिहार पहले स्थान पर है. केंद्र सरकार ने चालू वितीय वर्ष में जो लक्ष्य दिए, की बिजली कंपनियों ने उससे अधिक गांवों में बिजली पहुंचा दी. वहीं 24 घंटे बिजली देने की योजना पर भी बिहार आगे रहा है. इसके अलावा कृषि के लिए अलग से फीडर बनाने की योजना में भी बिहार ने आगे बढ़ कर काम किया है.

Advertisement

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तृत जानकारी ली. इसके साथ ही पहले से स्वीकृत इंदिरा आवासों के निर्माण कार्य को पूरा करने को बेहतर बताया. पिछले एक साल से अपूर्ण रहे 13 लाख से अधिक इंदिरा आवासो को बिहार ने पूर्ण किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »