मोदी के मंत्री ने नीतीश पर हिंदुओं को अपमानित करने का लगाया आरोप

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार सरकार पर आरोप लगाया है कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

रोहित कुमार सिंह / वरुण शैलेश

  • पटना,
  • 07 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार सुबह नवादा जेल में बंद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं से मुलाकात की. मुख्य तौर पर गिरिराज सिंह ने इन दोनों संगठनों के नेता कैलाश और जीतू समेत आधा दर्जन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिन्हें पिछले दिनों पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार सरकार पर आरोप लगाया कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया गया है. जेल में बंद इन कार्यकर्ताओं का बचाव करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह नेता नवादा में पिछले 1 साल में हुए सांप्रदायिक तनाव के दौरान शांति बहाली की कोशिश कर रहे थे, मगर इनको पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है.

Advertisement

बीजेपी नेता ने कहा कि 2017 में रामनवमी और उसके कुछ दिनों के बाद मुर्ति तोड़े जाने को लेकर नवादा में की घटनाएं हुईं और माहौल को शांत करने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के यह कार्यकर्ता शांति बहाली में लगे हुए थे. मगर पुलिस ने उल्टा इन्हीं गलत मामलों में फंसा कर गिरफ्तार कर लिया. फिर जेल में डाल दिया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है.

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ने कहा, बिहार सरकार के मन में एक बात बैठ गई है कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द तभी स्थापित होगा जब हिंदुओं को दबाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है, वह हिंदुओं को उकसाने वाली है.

गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया कि क्या बिहार सरकार यह सोचती है कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द तभी स्थापित होगा जब हिंदुओं को दबाया और अपमानित किया जाएगा?

Advertisement

जेल में बंद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से हुई अपनी मुलाकात पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने बकायदा जेल आईजी और नवादा जिलाधिकारी को सूचित करने के बाद यह मुलाकात की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »