गंगा नदी पर बने जेपी पुल पर सेल्फी ली तो देना होगा जुर्माना

हादसों पर नियंत्रण के लिए जेपी सेतु पर 60 कम्युनिटी पुलिस की तैनाती की गई है और सेतु को नो सेल्फी जोन घोषित किया गया है. यहां सेल्फी लेते पकड़े जाने पर 600 रुपये का जुर्माना लगेगा. सेल्फी ले रहे लोगों की भीड़ के चलते पुल पर कई हादसे भी हुए.

Advertisement
सेल्फी लेते वक्त पुल पर हुए कई हादसे सेल्फी लेते वक्त पुल पर हुए कई हादसे

सना जैदी

  • पटना,
  • 02 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 2:38 AM IST

पटना और वैशाली जिले के बीच गंगा नदी पर नवनिर्मित जेपी पुल के चालू होने के 20 दिनों के भीतर सेल्फी लेने पर रोक लग गई है. दरअसल सेल्फी लेते वक्त 4 लोगों की मौत के बाद हादसों से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने ये फैसला लिया. पटना पुलिस ने इस रेल सह सड़क पुल पर सेल्फी लेने वालों से जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) पीके दास ने शनिवार को बताया कि नये नियम लोगों को सूचित करने के लिए पुल पर डैश बोर्ड लगाए गए हैं. 4.56 किलोमीटर लंबे पर अभी तक सेल्फी लेते हुए किसी से जुर्माना वसूला तो नहीं जा सका लकिन 71 लोगों को बिना हेल्मेट मोटर साइकिल चलाने पर उनसे जुर्माना वसूला गया है.

हादसों पर नियंत्रण के लिए पर 60 कम्युनिटी पुलिस की तैनाती की गई है और सेतु को नो सेल्फी जोन घोषित किया गया है. यहां सेल्फी लेते पकड़े जाने पर 600 रुपये का जुर्माना लगेगा. सेल्फी ले रहे लोगों की भीड़ के चलते पुल पर कई हादसे भी हुए. दास ने बताया कि इस अभियान में तेजी लाने के लिए 34 से अधिक पुलिसकर्मियों ने उक्त पुल पर गहन गश्त की. गौरतलब है कि ईद के दिन इस पुल पर सेल्फी लेते वक्त वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »