प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस को होगा फायदा: दिग्विजय सिंह

'आजतक' से खास बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि राजनीति में उतरने का अंतिम फैसला प्रियंका गांधी का होगा. उन्होंने कहा,' हम सब चाहते हैं कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरे, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरती हैं या नहीं.'

Advertisement
दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह

अंजलि कर्मकार / रोहित कुमार सिंह

  • ,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:25 AM IST

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में लाने पर जोर देते हुए कहा है कि अगर प्रियंका गांधी 2019 के चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में कदम रखती है तो इससे कांग्रेस पार्टी को काफी फायदा होगा.

'आजतक' से खास बातचीत में ने कहा कि राजनीति में उतरने का अंतिम फैसला प्रियंका गांधी का होगा. उन्होंने कहा,' हम सब चाहते हैं कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में उतरे, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरती हैं या नहीं.'

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान पूरी तरीके से दिए जाने में हो रही देरी पर कहा कि राहुल गांधी को लेकर जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान पूरी तरीके से देने से कोई हिचक नहीं रहा है. राहुल आज ही भी कांग्रेस का सारा काम काज देख रहे हैं. सोनिया गांधी ने उन्हें सब जिम्मेदारी दे रखी है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »