मौलाना बलियावी पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी

जेडीयू नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी के बयान 'अगर आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा' पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कर्बला की धमकी देकर डराए नहीं. हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं. गिरिराज सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा है.

Advertisement
गिरिराज सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी गिरिराज सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी

मणिभूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 20 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी के बयान 'शहरों को कर्बला बना देंगे' पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि कर्बला की धमकी देकर डराए नहीं. हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं.

गुलाम रसूल बलियावी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों से भूल हुई, अगर देश के बंटवारे के समय सभी को पाकिस्तान भेज दिया होता तो आज हमें कोई कर्बला बनाने की धमकी नहीं देता. गिरिराज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुओं का अपमान हो रहा है और नीतीश कुमार सता के लालच में धृतराष्ट्र बनकर सुन रहे हैं.

Advertisement

जानिए मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने क्या कहा था 

गौरतलब है कि जेडीयू (जनता दल, यूनाइटेड) नेता मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक रैली के दौरान बीजेपी से बर्खास्त नूपुर शर्मा पर निशाना साधा था. इसमें मौलाना गुलाम रसूल ने कहा, अगर आका की इज्जत पर हाथ डाला तो शहरों को कर्बला बना दिया जाएगा.

मौलाना ने मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे जितनी गालियां देनी हैं दे लो, लेकिन मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकठ्ठा हुए हैं. उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे. इसमें कोई रियायत नहीं होगी."

नूपुर शर्मा के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल किए

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर उन्होंने दूसरी पार्टियों पर भी निशाना साधा. इस दौरान कहा, "किसी सेक्युलर पार्टी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग नहीं की. अपने संबोधन के दौरान मौलाना गुलाम रसूल नूपुर शर्मा के लिए पागल और अन्य अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे.

Advertisement

विवाद बढ़ने पर नूपुर ने मांगी थी माफी

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने जून 2022 में एक टीवी डिबेट में पैगंबर मुहम्मद और उनकी तीसरी पत्नी, आयशा के बारे में विवादास्पद बयान दिया था. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था. देश के कई राज्यों में नूपुर के बयान को लेकर हिंसा भी हुई थी. इतना ही नहीं कई मुस्लिम देशों ने इस बयान की निंदा की थी. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद नूपुर ने माफी मांग ली थीं.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »