scorecardresearch
 

महिला सैनिकों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग? ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के युद्धपोत में हिडन कैमरा मिलने से हडकंप

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के जहाज एचएमएएस लीउविन के केबिन में हिडन रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद सैन्य पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. महिला नौसैनिकों की गुप्त रिकॉर्डिंग और वीडियो ऑनलाइन साझा किए जाने की आशंका जताई गई है.

Advertisement
X
ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के युद्धपोत में महिला सैनिकों के शॉवर एरिया में कैमरे मिलने का दावा है. ( Photo- Royal Australian Navy)
ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के युद्धपोत में महिला सैनिकों के शॉवर एरिया में कैमरे मिलने का दावा है. ( Photo- Royal Australian Navy)

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के एक युद्धपोत में छिपा हुआ वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में महिला नौसैनिकों की निजी जगहों पर गुप्त रूप से वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच सैन्य पुलिस को सौंप दी है.

रक्षा बल के मुताबिक, रविवार को क्वींसलैंड के केर्न्स में तैनात रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के जहाज एचएमएएस लीउविन के एक केबिन में रिकॉर्डिंग डिवाइस मिला था. बुधवार को इस घटना की जानकारी सामने आई. मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है.

यह मामला तब चर्चा में आया, जब ऑस्ट्रेलिया की स्वतंत्र सीनेटर जैकी लैम्बी ने संसद में महिला नौसैनिकों की निजता से जुड़े आरोप उठाए. पूर्व सैन्यकर्मी लैम्बी ने कहा कि कुछ सैन्यकर्मियों ने उनसे संपर्क कर महिला सैनिकों के इस्तेमाल वाले शॉवर एरिया में हिडन कैमरे मिलने को लेकर चिंता जताई थी.

ऑनलाइन अपलोड किए जाने की भी आशंका

जैकी लैम्बी ने संसद में आशंका जताई कि कैमरे मिलने से पहले उनसे रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिला नौसैनिकों को उनकी जानकारी और सहमति के बिना रिकॉर्ड किया गया और क्या ऐसी कोई रिकॉर्डिंग अब भी किसी के पास मौजूद है या इंटरनेट पर साझा की गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जिम में हिडन कैमरा, मोबाइल में अश्लील वीडियो... पत्नी ने खोली ट्रेनर की काली करतूतों की पोल

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग ने अभी यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि रिकॉर्डिंग उपकरण महिला सैनिकों के लिए निर्धारित किसी विशेष क्षेत्र में मिला था या नहीं.

शुरू हुई जांच

रक्षा विभाग ने बताया कि मामले को संयुक्त सैन्य पुलिस इकाई के पास भेज दिया गया है. जांच पूरी करने और चालक दल के सदस्यों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जहाज को फिलहाल बंदरगाह पर ही रखा गया है.

विभाग ने बयान में कहा कि वह इस घटना को बेहद गंभीरता से लेता है और किसी भी तरह के अस्वीकार्य व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करता. विभाग के मुताबिक, प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उनका कल्याण प्राथमिकता है तथा उन्हें आवश्यक सहायता दी जा रही है.

जांच जारी होने और संबंधित लोगों की निजता की रक्षा करने का हवाला देते हुए रक्षा विभाग ने फिलहाल अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार कर दिया है. अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि उपकरण किसने लगाया, क्या उससे किसी की निजी रिकॉर्डिंग की गई और क्या कोई सामग्री ऑनलाइन साझा की गई थी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement