डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खि‍लाफ चुनाव लड़ने वाले के पिता को सरेआम AK-47 से भूना

बैजनाथी सिंह शुक्रवार को अपनी बोलेरो गाड़ी से राघोपुर के कच्ची दरगाह इलाके में कहीं जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर उन पर हमला कर दिया.

Advertisement
राम विलास पासवान के साथ बैजनाथी सिंह राम विलास पासवान के साथ बैजनाथी सिंह

स्‍वपनल सोनल / कुमार अभिषेक

  • पटना,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में शुक्रवार को एक पूर्व मुखिया की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बैजनाथी सिंह की पत्नी लोक जनशक्ति पार्टी की नेता हैं और राम‍ विलास पासवान की करीबी मानी जाती हैं. सिंह राजनीतिक रूप से इलाके में काफी सक्रिय थे. पुलिस फिलहाल इसे पुरानी रंजिश का मामला मान रही है और जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बैजनाथी सिंह शुक्रवार को अपनी बोलेरो गाड़ी से राघोपुर के कच्ची दरगाह इलाके में कहीं जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर उन पर हमला कर दिया. अबतक मिली सूचना के अनुसार हमलावरों ने AK 47 से पूर्व मुख‍िया को 11 गोलियां मारी, जिससे तत्काल उनकी मौत हो गई. पूर्व मुखि‍या के साथ सफर कर रही एक महिला भी गोलीबारी में घायल हो गई हैं.

गौरतलब है कि बैजनाथी सिंह की पत्नी जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खि‍लाफ भी चुनाव लड़ चुकी हैं, वहीं उनके बेटे राकेश रौशन ने सपा के टिकट पर तेजस्वी यादव के खि‍लाफ चुनाव लड़ा था. बताया जाता है कि बैजनाथी सिंह कुछ में जेल भी जा चुके हैं, लिहाजा पुलिस फौरी तौर पर इसे पुरानी रंजिश का मामला मान रही है, लेकिन स्थानीय लोग इसे राजनीतिक हत्या करार दे रहे हैं.

Advertisement

36 दिनों में दूसरी हत्या
खास बात यह है कि विपक्ष के 'जंगलराज' जैसे आरोपों के बीच उपमुख्यमंत्री के इलाके में करीब एक महीने के अंतर पर हत्या का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 31 दिसंबर 2015 को आराथाना क्षेत्र के जेठुली गंगा घाट के पास राघोपुर की बहरामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जयपाल सिंह यादव की तीन बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »