Bihar: पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत और 7 घायल

बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत गई. सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा कि एक ही गांव के 11 लोग पूर्णिया जिले के सिविल कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

Advertisement
ऑटो और बस में भीषण टक्कर ऑटो और बस में भीषण टक्कर

अमित सिंह

  • पूर्णिया,
  • 21 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST

बिहार के पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ऑटो और बस की टक्कर हो गई. इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के मुताबिक, मामला पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र का है. यहां एक ही गांव के 11 लोग ऑटो से धमदाहा के बिशनपुर से पूर्णिया सिविल कोर्ट में किसी मामले में गवाही देने जा रहे थे. परोरा में इथनॉल फैक्ट्री के नजदीक सामने से आ रही बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया. उसके परखच्चे उड़ गए. 

Advertisement

घायलों को अस्पताल भेजा गया 

हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

बस चालक हादसे के बाद फरार- पुलिस 

इस मामले में एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी बस चालक फरार है. पुलिस जल्द बस के मालिक का पता लगाकर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाएगी.

 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »