मालदा: 50 लोगों से भरी नाव महानंदा नदी में पलटी, 3 शव बरामद, 20 बचाए गए

लोगों के बचाव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नाव में 50 लोग सवार थे. अभी तक 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • मालदा,
  • 03 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

  • घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाना इलाके की है
  • सवार सभी यात्री उत्तरी दिनाजपुर में पूजा देखने जा रहे थे

पश्चिम बंगाल के मालदा में महानंदा नदी में गुरुवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हुआ. नदी में 50 लोगों से भरी एक नाव पलट गई. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों को बचा लिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जिले के चंचल पुलिस थाना इलाके की है. जगन्नाथपुर में नदी में लोगों से भरी नाव उत्तरी दिनाजपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन उससे पहले ही हादसे का शिकार हो गई.

मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही नाव महानंदा नदी में डूब गई. अभी तक 3 लोगों के शव निकाले गए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि नाव पर 50 लोग सवार थे. बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं. नाव पर यात्रियों के अलावा साइकिल और मोटरसाइकिल भी रखे गए थे. सवार सभी यात्री उत्तरी दिनाजपुर में बैच उत्सव देखने जा रहे थे.

घटना के बारे में मालदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक रजारिया ने बताया, सरकारी आंकड़े के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना गुरुवार शाम को हुई. उत्तरी दिनाजपुर के चंचल थाना इलाके में जगन्नाथपुर से नाव रवाना हुई थी. नाव पर कई लोग सवार थे, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. का काम जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »