बिहार टॉपर कांड: री-एग्जाम देने फिर नहीं आई पॉलिटिकल को प्रोडिकल साइंस बताने वाली रूबी राय

टॉपर्स की समझ और ज्ञान को लेकर 'आज तक' के खुलासे के बाद परीक्षा समिति ने सभी 14 टॉपर्स को तीन जून को इंटरव्यू और लिखि‍त परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय बुलाया था. इसमें आर्ट्स टॉपर रूबी राय को छोड़कर सभी 13 टॉपर पहुंचे थे.

Advertisement
विवादित आर्ट्स टॉपर रूबी राय विवादित आर्ट्स टॉपर रूबी राय

बिहार के चर्चित टॉपर कांड में नया ट्विस्ट आ गया है. आर्ट्स स्ट्रीम की विवादित टॉपर रूबी राय रविवार को बोर्ड की ओर से आयोजित री-एग्जाम के लिए नहीं पहुंची. जबकि इससे पहले 3 जून को आयोजित री-एग्जामिनेशन से भी वह स्वास्थ्य कारणों के कारण गैरहाजिर रही थीं.

गौरतलब है कि टॉपर्स की समझ और ज्ञान को लेकर 'आज तक' के खुलासे के बाद परीक्षा समिति ने सभी 14 टॉपर्स को तीन जून को इंटरव्यू और लिखि‍त परीक्षा के लिए बोर्ड कार्यालय बुलाया था. इसमें आर्ट्स टॉपर रूबी राय को छोड़कर . रूबी ने तबीयत खराब होने को लेकर आवेदन दिया था और इंटरव्यू से छूट की मांग की थी.

Advertisement

दर्ज हो चुका है एफआईआर
बोर्ड ने री-एग्जाम के परिणाम के आधार पर साइंस स्ट्रीम के टॉपर्स सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार के रिजल्ट को रद्द कर दिया था, जबकि बाकी 11 को पास किया गया. हालांकि ताजा घटनाक्रम के बाद अब रूबी राय को लेकर बोर्ड की रणनीति क्या होगी, इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है. हालांकि, फर्जी टॉपर मामले में पहले ही छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है.

विशुन राय कॉलेज प्रिंसिपल बच्चा राय गिरफ्तार
दूसरी ओर, टॉपर कांड मामले का मुख्य आरोपी और विशुन राय कॉलेज के प्रिंसिपल को आखिरकार पुलिस ने रविवार को वैशाली से ही गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह खुद ही आत्मसर्मपण करने आया था. पुलिस बच्चा राय की शिद्दत से तलाश कर रही थी. मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से बच्चा राय फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी के बाद अमित उर्फ बच्चा राय ने कहा कि वो बेकसूर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »